चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसकर महिला के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध कर चिल्लाने पर अन्य परिजन पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। महिला ने आरोप लगाया कि थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को वह घर में खाना बना रही थी। अन्य परिजन खेत व आस पास मौजूद थे। इसी बीच गांव का एक युवक चुपचाप अंदर आया और उसे पकड़कर छेड़खानी करने लगा। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया तो महिला ने चीखकर विरोध किया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक धमकी देकर भाग निकला। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।