फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में किशोर ने खुदकुशी की

विज्ञापन
फोटो-9- लवकुश पांडेय- फाइल फोटो। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
भौंरी(चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के गडवारा गांव निवासी एक किशोर ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि किसी से प्रेम प्रसंग के चलते उसने यह कदम उठाया है। एक माह से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गड़वारा गांव निवासी किसान शिवपूजन पांडेय ने बताया कि बुधवार की रात को घर में नाती के बर्थडे पार्टी में सभी लोग हंस बोल रहे थे। देर रात लगभग 12 बजे उनका छोटा पुत्र लवकुश पांडेय (17) अपने कमरे में सोने की बात कहकर चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन जागे तो देखा लवकुश अपने कमरे में नहीं था। छत पर जाकर देखा तो साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर वह झूल रहा था। यह देख परिजन चीख पड़े। आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
परिजनों ने पुलिस की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा। मृतक के पिता ने बताया कि एक माह से लवकुश मोबाइल पर दिन रात बात करता था और मानसिक रूप से परेशान रहता था। आशंका जताई है कि किसी लड़की से उसकी हरदम बात होती थी और किसी बात को लेकर वह उलझन में था। परिजनों ने मृतक का मोबाइल पुलिस को जांच के लिए सौंपा है।
विज्ञापन

पढ़ाई बंद कर दी थी
लवकुश की मौत के बाद पूरे गांव में शोक व्याप्त है। कक्षा 9 की पढ़ाई के बाद उसने पढ़ाई बंद कर दी थी। दो भाइयों में वह छोटा था। उसकी पांच बहनें हैं जिसमें चार की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई कृष्णावतार मूकबधिर है। उसकी भाभी भी दिव्यांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें