फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूढ़िवादी सोच पर कुठाराघात: बहू ने निभाया बेटे का फर्ज, सास को दी मुखाग्नि, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 19 Sep 2021 09:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में बहू ने सास को मुखाग्नि देकर रूढ़िवादी सोच पर कुठाराघात किया है। बहू ने पुरानी परंपराओं को दरकिनार करते हुए सास का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चित्रकूट जिले में सास की मौत पर बहू ने बेटे का फर्ज निभाया और वह सभी कर्म कांड किए, जिन्हें मौत के बाद एक बेटा पूरा करता है। बहू ने सास को मुखाग्नि देकर रूढ़िवादी सोच पर भी कुठाराघात किया है।
विज्ञापन


मुख्यालय के कपसेठी गांव निवासी बिजली कर्मचारी स्वर्गीय मुन्नालाल श्रीवास्तव की पत्नी रामकली (90) का रविवार की सुबह बीमारी के चलते घर में निधन हो गया। घर में सिर्फ विधवा बहू प्रीति व उसकी दो छोटी बेटियां रहती हैं।

ऐसे में बहू ने पुरानी परंपराओं को दरकिनार करते हुए सास का अंतिम संस्कार किया। कायस्थ समाज की महिला सभा की जिलाध्यक्ष सीमा निगम व मीडिया प्रभारी राजेंद्र खरे ने बताया कि यह परिवार बेहद गरीबी में जीवनयापन कर रहा है।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारी मुन्नालाल का करंट लगने से निधन हुआ था, जिसका विभाग ने कोई मुआवजा नहीं दिया। मुन्ना की पत्नी रामकली अपने दो बेटों व बहू के साथ रहती थी। उसके दोनों बेटों का भी निधन हो चुका है। उसकी विधवा बहू के दो छोटी बेटियां हैं। रविवार को समाजसेवी कुणाल प्रताप सिंह ने अंतिम संस्कार के लिए सामग्री की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें