फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पिता से फोन पर कहा था मुझे ले जाओ, नहीं तो ये लोग मार देंगे

Sun, 19 Sep 2021 04:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हालत में मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में 5 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


इस घटना में एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें मृतका अपने पिता से रो-रो कर कह रही है मुझे यहां से ले चलो वरना यह लोग मुझे जान से मार देंगे। आए दिन मारपीट करते हैं।

इस बातचीत के दूसरे ही दिन महिला की मौत हो गई। मृतका प्रीति (19) श्रवण गौतम की शादी 9 माह पूर्व हुई थी। सूरसेन गांव के महिला के पिता राजकुमार पांडेय ने पुत्री की हत्या की थाने में तहरीर 5 लोगों के खिलाफ दी है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें