फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: करंट से दो चचेरे भाइयों की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी ड्रिल मशीन में एचटी लाइन छू जाने से हुआ हादसा

Mon, 01 Nov 2021 05:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। करंट की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
इसी ट्रैक्टर से एक्सप्रेसवे रोड से लौटते समय हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के भरतकूप में ट्रैक्टर ट्रॉली में लदी प्रेशर ड्रिल मशीन में एचटी लाइन छू जाने से दो चचेरे श्रमिक भाई गंभीर रूप से झुलस गए। चालक करंट के झटके से सड़क पर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के कटनी जिले के उरदानीगंज गांव के संजय केवट (25) व घोघर थाना कनकी निवासी राम कुशल पारिवारिक भाई हैं। तीन माह से दोनों ब्लास्टिंग कराने वाले मझगवां सतना के ठेकेदार के यहां काम कर रहे थे।

सोमवार को ठेकेदार के कहने पर भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ में ब्लास्टिंग करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली पर प्रेशर ड्रिल मशीन रखकर गए थे। देर शाम लौटते समय जैसे ही निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के भरतकूप मार्ग पर पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक लवकेश का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन


ट्रॉली में रखी ड्रिल मशीन एचटी लाइन से छू गई। इससे ट्राली में बैठे दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। करंट के झटके से चालक नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोग निजी वाहन से दोनों को जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने संजय केवट व रामकुशल को मृत घोषित कर दिया।

मृतक राम कुशल के चचेरे भाई हीरालाल ने बताया कि दोनों मृतक तीन भाइयों में मझले थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के अन्य परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें