फोटो-7-कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर स्थित तालाब की सफाई में जुटे स्वयंसेवी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। परिक्रमा मार्ग स्थित तालाबों का सफाई अभियान रविवार से शुरू हो गया। कामदगिरी सेवा समिति के कार्यकर्ता व अन्य समाज सेवियों ने तालाब में पड़ी गंदगी की सफाई की। इस मौके पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि समिति को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ दिया गया है।
परिक्रमा मार्ग में यूपी व एमपी क्षेत्र में आधा दर्जन तालाबों में से कई सूखे पडे़ हैं। इन तालाबों में स्थानीय निवासी व बाहर से आने वाले श्रद्धालु गंदगी डाल देते हैं। रविवार को भरत मंदिर के पास स्थित तालाब की सफाई कर गंदगी निकाली गई। समिति के अध्यक्ष राकेश केसरवानी ने बताया कि सभी तालाबों की सफाई कर उसमें पानी भरा जाएगा। इस मौके पर समिति के महामंत्री राकेश केसरवानी, गया प्रसाद द्विवेदी, अंजू वर्मा, विनोद वर्मा, राजेंद्र त्रिपाठी, प्रदुम चतुर्वेदी, सूर्यसेन सिंह आदि मौजूद रहे।