फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र यमुना में डूबा, मौत

विज्ञापन
फोटो-4- रवि- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट) थाना क्षेत्र के बेराउर गांव में यमुना नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए दस साल के बालक की डूबने से मौत हो गई। वह कक्षा तीन का छात्र था।
विज्ञापन

रविवार को स्कूल में अवकाश होने के कारण बेराउर निवासी अमित वर्मा का दस साल का पुत्र रवि कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ यमुना नदी के निषाद घाट पर नहाने गया। ग्रामीणों के अनुसार रवि के साथ के लड़के नहाकर बाहर आए लेकिन रवि नहीं आया। काफी देर तक लड़के इधर उधर ढूंढते रहे फिर डूबने के डर की वजह से बिना किसी को कुछ बताए अपने घर चले गए। उधर, लगभग एक घंटे बाद रवी के न लौटने पर मां गुड़िया देवी ढूंढते हुए यमुना घाट पहुंची तो वह कपड़े और चप्पल देख परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद रवी को ग्रामीणों ने ढूंढ निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रवि का शव देख मां बेहोश हो गई।
थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि वह चार भाई बहन में तीसरे नंबर का था। उधर, सपा विधायक अनिल सिंह पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह, जिला मंत्री शंकर दयाल निषाद, विपिन सिंह, मनोज पांडेय, संजय पांडेय, राम सजीवन व मुन्नू निषाद आदि परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें