फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर जीप की टक्कर से बाइक सवार सगे भाई गंभीर, एक की मौत

विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह- फाइल फोटो। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
भौंरी (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा कस्बे में बाइक से जा रहे भाइयों को जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई। बड़े भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

रैपुरा थाना अंतर्गत अगरहुंणा गांव निवासी भूपेंद्र सिंह (26) पुत्र मूरत सिंह बाइक से बड़े भाई विष्णु को लेकर सोमवार की सुबह पहले रैपुरा पहुंचे। यहां पर कंप्यूटर कोर्स सीखने के लिए भूपेंद्र ने प्रवेश लिया। इसके बाद रैपुरा बाजार में खाद लेने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही कमांडर जीप की टक्कर से दोनो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल विष्णु का इलाज चल रहा है। घटना से परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दो भाइयों में मृतक छोटा था। मां शगुन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। परिजनों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें