राजापुर। जल जीवन मिशन एवं नमामि गंगे योजना के तहत ग्रामीण विकास शोध संस्थान राजापुर के तत्वावधान में विकासखंड पहाड़ी अंतर्गत चार ग्राम पंचायतों में बैठक कर महिलाओं व ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिसमें जल संरक्षण व इसके सही प्रयोग की जानकारी दी गई। संस्थान के टीम लीडर देव कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सहयोग से जल जीवन मिशन जैसी योजना पूरे जनपद के 332 गांवों में चलाई जा रही है। जिसमें पहाड़ी ब्लाक के बालापुर, छेछेरिहा खुर्द, सेमरवार, गड़ौली के ग्रामीणों को जल संरक्षण की जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान बालापुर खालसा अभिलाष सिंह, ग्राम पंचायत छेछेरिहा खुर्द प्रधान सुशीला देवी, सेमरवार प्रधान शिवशरण, गड़ौली प्रधान शिमला देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद