चित्रकूट। दस साल से नौकरी का इंतजार कर रहे बीएड टीईटी 2011 के अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज रुकी हुई काउंसलिंग कराने की मांग की है। जिसमें उन्होेंने अभ्यार्थियों की उम्र गुजरने का हवाला भी दिया है।
रविवार को जिले के बीएड टीईटी 2011 के लगभग 70 अभ्यर्थियों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए सांसद आवास के सामने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद आरके सिंह पटेल को सौंपा। जिसमें बताया कि दस साल से कभी सरकार कभी कोर्ट की प्रक्रिया के चलते सैकड़ों अभ्यर्थियों की नौकरी अटकी पड़ी है। बीएड टीईटी 2011 की एक काउंसलिंग भी हो चुकी है लेकिन फिर इस पर रोक लगा दी गई। 20 अगस्त 2018 को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की मौजूदगी में बैठक हुई लेकिन तीन साल बाद भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कमलेश राजपूत, रामदयाल, अर्जुन सिंह, शिवप्रसाद, बृजभूषण पटेल, रामहित, शिशुपाल, राजाराम प्रजापति व बृजेश आदि मौजूद रहे।