फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अल्तमश हुसैन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जनपद में नवनियुक्त अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के गठन से जनपद में जिला कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष श्रवण कुमार निषाद को मनोनयन पत्र सौंपा। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ चित्रकूट के जिलाध्यक्ष लतीफ खान को बनाया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय, अवधेश करवरिया, विजयमणि त्रिपाठी, विपिन पांडेय, ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, सोनू, भोला नामदेव, अब्दुल रहमान, सरताज, हुसैन, अरशद, दिलशाद, सर्किल, इमरान खान, फरीद खान, मोहम्मद सलमान खान आदि कांग्रेसी मौजूद रहे। कई युवकों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें