Awareness will end malnutrition
- फोटो : CHITRAKOOT
फोटो नंबर-1- महिलाओं को स्वच्छता अभियान में अच्छा काम करने पर पुरस्कार देते शंभू सिंह। संवाद
जागरुकता से होगा कुपोषण का खात्मा
अच्छा काम करने वाली महिलाओं को मिला पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेेंसी
भरतकूप (चित्रकूट) सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अकबरपुर के पंचायत भवन में सर्वोदय सेवा आश्रम द्वारा जनसुनवाई पोषण पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। ग्रामीणों को इस प्रदर्शनी में दी जानकारी को जीवन में अपनाने को प्रेरित किया गया।
शुक्रवार को चाइल्ड लाइन परियोजना के टीम के सदस्य रामचंद्र व काउंसलर नीलू देवी ने बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता ने वजन कराया गया। कुछ बच्चे कुपोषित मिले।
संस्थान के मंत्री अभिमन्यु सिंह ने कहा कि बच्चे हमारा भविष्य हैं उनको मजबूत बनाया जाए। पद्मा सिंह, श्यामा, पुनिया ने बताया कि बच्चों और खुद को कुपोषण से बचाने के लिए किचन गार्डेन स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश माथुर, प्रिया माथुर, संरक्षण अधिकारी सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे। शंभू सिंह ने पोषण वाटिका व स्वच्छता से संबंधित महिलाओं का श्रेणीवार चयन करते हुए पुरस्कार वितरण किया।