चित्रकूट। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कैंपस में आयुष्मान अंत्योदय के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी ने एक सैकड़ा से अधिक अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। ब्लाक मुख्यालयों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिनके पास अंत्योदय (लाल) राशन कार्ड हैं। वह स्वास्थ्य केंद्र में अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें। योजना के नोडल डा. राजेश कुमार आजाद ने कहाकि कमजोर वर्ग को यह एहसास न हो कि पैसे के अभाव में वह बेहतर इलाज से वंचित हैं। जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने भी जानकारी दी।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, हबीब खान, मनोज पांडेय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज अहमद, डा. आरके चौरिहा, डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम मैनेजर अवधेश कुमार के साथ लाभार्थी मौजूद रहे।