भरतकूप (चित्रकूट)। मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। ग्रामीणों की मानें तो किशोरी को लगातार मोबाइल से किसी से बात करने को लेकर परिजन नाराज थे और पढ़ाई के साथ घरेलू काम करने को लेकर डांट लगाई थी। वह कक्षा सात में पढ़ती थी। दो साल से स्कूल नहीं गई थी।
भरतकूप थाना क्षेत्र के गोडा गांव निवासी भगवानदीन की 14 वर्षीय पुत्री खुशबू ने गत दिवस मां की डांट से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां बीती शाम डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के चाचा ने बताया कि चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। नानी के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। मंगलवार की शाम मां ने घरेलू काम न को लेकर डांट दिया था। परिजनों के अनुसार किशोरी गुटखा भी खाने लगी थी जिसे लेकर मां ने कई बार मना किया था।