पहाड़ी (चित्रकूट)। सड़क किनारे खडे़ ट्रक में पीछे से बाइक जा टकराई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
थाना राजापुर अंतर्गत बिलास गांव निवासी पप्पू (28) पुत्र भूरा निषाद अपने दोस्त बोदा पुत्र रामदीन के साथ बाइक से गृहस्थी का सामान लेने जा रहा था। हरीशनपुर गांव स्थित तालाब के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खडे़ ट्रक के पीछे टकरा गई। जिसमें चालक पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे बोदा को भी चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी सतीश पांडेय, सब इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह ने घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर भेजा। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के एक पुत्र, तीन पुत्रियां है। मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करता था। मृतक की पत्नी व बच्चो का रो-रो कर बुरा हाल है।