चित्रकूट। आश्वासन के बाद भी मानदेय न बढ़ाने जाने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दो दिवसीय हड़ताल की चेतावनी दी है। इसे लेकर जिलाधिकारी संबोधित पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपा है।
एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष ऊषा देवी की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यक र्ता सावित्री देवी, मंजू देवी, गीता देवी, ऊषा, सुनीता, प्रतिभा, केतकी, सीमा देवी आदि ने कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। बतायाकि सात जून 2017 को मुख्यमंत्री ने आठ से दस हजार तक मानदेय बढ़ाने का वादा किया था। 22 फरवरी 2018 को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की आंगनबाड़ियों को संबोधित करते हुए 15 सौ रुपये प्रतिमाह बढ़ोत्तरी की घोषणा की, लेकिन चार वर्ष पूरे होने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मांगों के समर्थन में वह 17 व 18 अगस्त को सांकेतिक धरना देकर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा।