फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन शिक्षा के चलते गरीब परिवार के बच्चों का भविष्य अंधकार में

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने मंगलवार को छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित बेसिक शिक्षा अधिकारी को 12 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया कि कोरोना काल में प्रभावित हुई बच्चों की शिक्षा की समुचित व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन

महिला समिति जिला सचिव गीता पांडेय ने कहा कि कोरोना काल में प्रभावित हुए बच्चों की शिक्षा और वैकल्पिक रूप से चलाई जा रही ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था में हो रही परेशानियों के संबंध में अवगत कराया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं के अभिभावकों में मीरा, नीलम, समीना, रजिया, इरशाद, विट्ठल, शिवा, हसीना, अरमान, असद, रामकली, दुर्गा के अलावा अन्य दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं। बीएसए राजीव रंजन मिश्रा द्वारा ज्ञापन लेने के बाद समिति की महिलाओं व छात्र छात्राओं के अभिभावकों को संबोधित कर बताया कि बजट आने पर ज्ञापन में मांग की गई सुविधाओं को उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें