चित्रकूट। मंझनपुर नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार वह जन समस्याओं को लेकर चित्रकूट में प्रभारी मंत्री (कौशांबी) चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय से मानवाधिकार सहायता संस्थान के जिला प्रमुख डा. अमित सिंह व उनकी पत्नी डा. कुमकुम मिलकर समस्या से अवगत कराया।
उन्होंने प्रभारी मंत्री से जनपद कौशांबी के मंझनपुर नगर पालिका परिषद में इन दिनों व्याप्त भ्रष्टाचार वाह जनमानस की समस्याओं जैसे कांशीराम कॉलोनी में पेयजल की समस्या नेहरू नगर मोहल्ले में सड़क की समस्या व अतिक्त्रस्मण को लेकर पांच सूत्री मांग पत्र प्रभारी मंत्री को सौंपा गया। राज्यमंत्री द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि जल्द ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर सुनील सिंह राठौर और आनंद प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।