भरतकूप (चित्रकूट)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण स्थल के पास हाईवे किनारे सोमवार की रात अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार एक्सप्रेसवे मेें कार्यरत फोरमैन की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था, सिर में ज्यादा चोट आने ने जान चली गई।
बरेली के तजपुरा नवदिया निवासी श्रीपाल (30) एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में पानी की टंकी पर फोरमैन के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की रात वह अपने दोस्त शाहजहांपुर के नदइया निवासी मनोज के साथ छोटे भाई उदयवीर को भरतकूप कस्बा छोड़ने गए थे।
लौटते समय हाईवे क्रासिंग के पास अनियंत्रित बाइक गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल मनोज का इलाज हो रहा है। उधर, श्रीपाल के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव लेकर चले गए।
सड़क हादसों में छह लोग घायल
चित्रकूट। सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। रैपुरा थाना क्षेत्र के खालसा निवासी ओम नारायण, प्रयागराज जिले के होलगढ़ निवासी विनय, पहाड़ी थाना क्षेत्र के चिल्ला निवासी मोनिका, बनवारीपुर निवासी शनि, सरधुवा निवासी करण, देहरूच माफी गांव निवासी कमल सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।