चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मंगलवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन के महाअभियान में चित्रकूट इंटर कॉलेज, कंपोजिट विद्यालय नया बाजार कर्वी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे वैक्सीनेशन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया है।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान वैक्सीनेशन केंद्रों पर लगाए गए स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कराया जाए। सफाई व्यवस्थाएं दुरुस्त रहे। कहाकि 231 टीकाकरण के लिए सेक्शन बनाए गए हैं। 462 कर्मचारी टीकाकरण कर रहे हैं। महाअभियान के लक्ष्य 15 हजार के सापेक्ष लगभग 27 हजार टीकाकरण जनपद में हुआ है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।