फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में सो रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के लछिमनपुर गांव निवासी बड़े लाल (22) की मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

लछिमनपुर गांव निवासी ज्ञान प्रकाश का पुत्र बड़े लाल मंगलवार की रात कमरे में सो रहा था। रात में ही संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। सुबह जब घर के लोग कमरे में गए तो बिस्तर पर उसका शव पड़ा हुआ था और मुंह से झाग निकली हुई थी। पुत्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर रामपुर चौकी पहुंची। जहां पंचनामा के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक पांच भाईयों और दो बहनों में चौथे नम्बर पर था। वह मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहनी में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। युवक की मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें