फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 85 प्रतिशत विद्यालयों के ईमेल आईडी का कार्य पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद के माध्यमिक विद्यालय की वेबसाइट और छात्रों-शिक्षकों की ईमेल आईडी बनाना स्कूल संचालकों के लिए सिरदर्द बन गया है। विभाग के तमाम प्रयासों के बाद जिले के 85प्रतिशत छात्रों और शिक्षकों की ईमेल आईडी बन गई है।
विज्ञापन

जनपद में 28 राजकीय, 34 सहायता प्राप्त व 184 वित्त विहीन इंटर कालेज हैं। इनमें लगभग 1.26 लाख छात्र पंजीकृत हैं। सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड की तरह माध्यमिक शिक्षा विभाग विद्यालयों को हाईटेक किया जा रहा है। यह व्यवस्था कारगर हो, इसके लिए कालेजों को अपनी वेबसाइट तैयार करने के साथ ही छात्रों की ई-मेल आइडी बनवाने का निर्देश दिया गया था, ताकि स्कूल की वेबसाइट बनने से छात्रों की ई-मेल आईडी पर बोर्ड सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी से कर सकेगा। विभागीय अधिकारियों की माने तो जुलाई से पहले ही ईमेल आईडी बनाने का काम पूर्ण हो जाएगा।
चंदौली। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें प्रवेश पत्र के लिए व परीक्षा परिणाम जानने को साइबर कैफे की दौड़ नहीं लगानी होगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नई व्यवस्था की है। इसके तहत परिषद से संबद्ध हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कालेजों की वेबसाइट बनाई जा रही है। यहां पंजीकृत छात्र अपनी ई-मेल आइडी बनाकर विद्यालय की वेबसाइट पर उसे दर्ज कराएंगे। ई-मेल आईडी इस पर लिंक होने के बाद उन्हें प्रवेशपत्र, परिणाम समेत जरूरी सूचनाएं आसानी से ई-मेल पर मिल सकेंगी।
विज्ञापन

विद्यालय की वेबसाइट व छात्रों के ईमेल बनाया जा रहा है। इस बाबत सभी प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया है। परिषद की योजना है कि छात्रों को सीधे मेल पर ही सभी सूचना उपलब्ध कराई जाएं। स्कूल की ओर से अपनी वेबसाइट के साथ पंजीकृत छात्रों की ई-मेल आईडी कराई जा रही है जल्द ही यह कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

- डा. वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें