फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलाओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। परिवर्तन सेवा समिति की ओर से नगर के सिकटिया पूजाबाड़ी परिसर में महिला स्वास्थ्य जागरूकता और निशुल्क सेनेटरी पैड वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और किशोरियों को स्वच्छता के महत्व को समझाया गया। इस मौके पर 80 महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आई लक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि महिलाओं को स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। कहा कि महिलाओं को सेनेटरी पैड का प्रयोग करना चाहिए। कपड़े के प्रयोग से संक्रमण का खतरा बना रहता है। समिति की महिला अध्यक्ष नेहा मल्होत्रा ने कहा कि समिति सामाजिक कार्यों के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में भी चिंतित रहती है। उन्होंने महिलाओं से यह अपील करते हुए कहा कि यदि महिलाएं प्रतिदिन एक रुपये बचा कर रखें तो भी आराम से महीने में सेनेटरी पैड खरीद सकती हैं। इसके इस्तेमाल से महिलाएं गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि हमारी समिति हमेशा समाज के अंतिम पायदान के लोगों की मदद की है। कहा कि अब हम लोग गांव में तथा नगर पालिका परिषद के वार्डो में जाकर स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ाने का कार्य करेंगे। सेनेटरी पैड वितरण अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर विश्वजीत मुखर्जी, एस फ़ाजिल, रजत रॉय, कृष्णा जायसवाल, गौर गोपाल, देबाशीष घोष, अंशुमान बनर्जी रहे। संचालन संपा रॉय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें