फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में उतराया मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय थाना के कुशहा गांव के समीप नहर में रविवार की शाम युवक का शव उतराया मिला। शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान लेहरा खास गांव निवासी अरविंद पांडेय उर्फ लकड़ू (30) के रूप में की गई। युवक तीन दिन पहले बाइक से रिश्तेदारी में जाने के लिए निकला था। नहर में शव में मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नहर के समीप ही युवक की बाइक भी बरामद हो गई।
विज्ञापन

लेहरा खास गांव निवासी किसान रत्नेश पांडेय के दो पुत्रों में अरविंद दूसरे नंबर पर था। शुक्रवार को वह रिश्तेदार के यहां जाने के लिए घर से तीन दिन पहले बाइक लेके निकला था। रविवार की शाम कुशहां गांव के समीप गुजर रहे राहगीरों की नजर नहर में गई तो वहां युवक का शव उतराया दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बाइक के नंबर को ट्रेस करके मृतक के घर वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त लेहरा गांव के अरविंद पांडे उर्फ लकडू के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी गुड़िया तथा मां उर्मिला देवी का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अरविंद पांडेय की नहर में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें