फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय की छत से टपक रहा पानी, शिक्षण कार्य में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/ नौगढ़ । विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय बरबसपुर का भवन जर्जर होने से छत से काफी समय से पानी टपक रहा है। जिससे शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। जरा सी बारिश होने के बाद पढ़ रहे छात्र-छात्राओं पर पानी गिरने लगता है। समस्या की कई बार शिकायत की गई पर इसका समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विकासखंड के कम्पोजिट विद्यालय बरबसपुर का भवन जर्जर होने से महीनों से छप टपक रही है। शनिवार को छत से पानी टपक रहा था। प्रधानाचार्य दिलीप कुमार ने सभी बच्चों को दूसरे कक्ष में बैठाया और शिक्षण कार्य प्रारंभ किया। अभिभावक जमीर अहमद, अब्दुल कलाम, सुरेंद्र, राम सजीवन ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार खंड शिक्षा अधिकारी, संपूर्ण समाधान दिवस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी लिखित रूप से किया गया लेकिन मरम्मत नहीं कराया गया। जिससे भविष्य में जर्जर भवन के गिरने से बड़ी अनहोनी हो सकती है। सरकार के निर्देशानुसार कम्पोजिट विद्यालयों में पढ़ाई सुचारू रूप से करने के लिए सारी सुविधाएं मिलती है लेकिन यह नजारा कुछ और ही है। विद्यालय की भवन से पानी टपकने की शिकायत पर अधिकारी मौन बने हुए हैं। प्रधानाचार्य दिलीप कुमार ने बताया कि जर्जर भवन के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी और जिले पर भी अवगत कराया गया है। बारिश के दिनों में कक्षा के छात्रों को दूसरे कक्ष में बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें