फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवक बढ़ने से घटे सब्जियों के दाम, टमाटर 10 रुपये किलो

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सहालग (शादी-विवाह) का सीजन समाप्त होने और आसपास के क्षेत्र से प्रचुर मात्रा में आमद से इन दिनों सब्जियों के मूल्य में गिरावट आई है। एक पखवारे पहले की तुलना में हरी सब्जियों के दाम में करीब 60 फीसद की गिरावट हुई है। इसके अलावा आलू के भी सस्ता रहने से आम लोगों को काफी राहत मिल रही है। सब्जियों के दाम कम होने से मंडियों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

आवक बढ़ने के कारण सब्जी मंडियों में आलू के साथ लगभग सभी हरी सब्जियों के दाम कम हुए हैं। एक पखवारा पहले 60 रुपये प्रति किलो बिक रही हरी मटर 25 रुपये किलो हो गई है। वहीं टमाटर का मूल्य 50 रुपये से घटकर 10 रुपये किलो हो गया है। इसके अलावा गोभी, सेम, शिमला मिर्च, बींस, पत्ता गोभी, कोहड़ा सहित हरी धनिया, मिर्च व अदरक आदि के मूल्य भी कम हुए हैं। मंडी में केवल प्याज ही महंगी है जो 35 रुपये किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें