फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस से बरामद हुई दो लाख की शराब, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। वाहनों की जांच के दौरान धीना थाने की पुलिस ने जनौली मोड़ तिराहे के समीप वाहनों की जांच के दौरान एक एंबुलेंस से करीब दो लाख से अधिक कीमत की अवैध शराब और बीयर बरामद किया। तस्कर शराब की खेप लेकर बिहार में बेचने के लिए जा रहे थे। तस्करों ने बर्थरा खुर्द के समीप एक सरकारी दुकान से शराब को खरीदा था। तस्करी के आरोप में पुलिस ने चार को भी मौके से गिरफ्तार किया है। एएसपी दयाराम ने रविवार को पुलिस लाइन में गिरफ्तारी व बरामदगी का खुलासा किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि बिहार में पंचायत चुनावों में बड़े पैमाने पर शराब की मांग है। तस्कर शराब की खेप बिहार पहुंचाने के लिए अलग-अलग तरीका अपना रहे हैं। बताया कि धीना पुलिस जनौली तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक एंबुलेंस लिखी वैन पहुंची। पुलिस को देख चालक वाहनों को घुमाकर पीछे भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने घेरकर वाहन को रोक लिया। इसकी तलाशी ली गई तो 391 बोतल अंग्रेजी शराब व 132 केन बीयर बरामद किया गया। इस पर वैन में सवार चार को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान बिहार के रोहतास जिले के करगहर थाना के डुमरा गांव निवासी कृष्णा शाह, शिवसागर थाना के कुनार गांव के राकेश कुमार, सकलडीहा कोतवाली के उकनी बीरमराय गांव के बृजेश कुमार व सदर कोतवाली के बसाड़ीपुर के बबलू यादव के रूप में हुई। इसमें बृजेश कुमार के पास तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि बर्थरा खुर्द गांव स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से कई दिनों में शराब खरीदकर इकट्ठा किया। जब शराब एकत्रित हो गया तो एंबुलेंस में लादकर बिहार जाने की फिराक में थे। पुलिस से बचने के लिए एंबुलेंस में शराब भरी थी। बिहार इसकी कीमत चार गुना से अधिक मिल जाती है। इससे अच्छी आमदनी होती है। पुलिस टीम में प्रभारी अजीत सिंह, सुग्रीव गुप्ता, महमूद आलम, संजय सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें