पीडीडीयू नगर। धानापुर विकासखंड के असवरिया गांव में रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामशरण सिंह मौर्य की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा भाजपा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में उनके नाम पर स्मृति द्वार बनवा रही है। सैयदराजा विधायक ने मुख्य सड़क का नामकरण उनके नाम पर किया।
उन्होंने कहा कि सेनानी के नाम यह सड़क जल्द ही पक्की होगी ताकि लोगों को उनकी शहादत की याद आती रहे। सेनानी रहे रामशरण मौर्य का इतिहास सभी जानते हैं। उनके चलते आज गांव की गरिमा बनी हुई है। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर अभिमन्यु सिंह, प्रशांत सिंह, फेंकू मौर्य, रामवतार सिंह मौर्य, रामदुलार सिंह मौर्य, मनोज सिंह मौर्य, देवमूर्ति उपाध्याय, डॉ.मोहन शर्मा, फेंकू कुशवाहा, नंदलाल मौर्य,डॉ. विनोद मौर्य आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-अमरेंद्र पांडेय