फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का प्रशिक्षण शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बेरोजगार युवकों को स्वालंबी बनाने के लिए शासन की ओर से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरु की गई है। इस योजना के तहत जिले में चार हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। फिलहाल हलवाई, राजमिस्त्री और बढ़ई के लिए 30 जुलाई से चंदासी स्थित उदेश्य आईटीआई कालेज में 75 लोगों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि आठ अन्य ट्रेड के लिए भी दो अन्य संस्थानों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी के दौर में सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़कर मंद पड़ी अर्थव्यवस्था को गति देने में जुटी है। हुनरमंद युवाओं को उनकी दक्षता के अनुरूप काम दिलाया जा रहा है। वहीं अकुशल युवाओं को प्रशिक्षण देकर हुनरमंद बनाने की योजना है। इसको लेकर विश्वकर्मा श्रम सम्मान, जरी-जरदोजी समेत अन्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जिले में कुल चार हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 20 फीसद प्रवासी हैं। आवेदन पत्रों के सत्यापन के बाद प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण की जिम्मेदारी शासन स्तर से एएफसी नामक संस्था को सौंपी गई है। बृस्पतिवार को चंधासी स्थित निजी आइटीआइ कालेज में प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण में 75 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का सर्टिफिकेट वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आएगा। जबकि प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रशिक्षकों की ओर से संबंधित व्यवसाय से जुड़ा टूल किट प्रदान किया जाएगा। पहले विभाग की ओर से टूल किट दिया जाता था। विभाग जेम पोर्टल के जरिए वस्तुओं की खरीद कर अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराता था। लेकिन नए नियम के तहत प्रशिक्षण देने वाली संस्था के द्वारा टूल किट देने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

बेरोजगार व्यक्तियों को हुनरमंद बनाने के लिए शासन ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरु की है। बृहस्पतिवार से 75 आवेदकों को चंदासी स्थित उदेश्य आईटीआई कालेज में शासन की ओर से चयनित संस्था के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। गौरव मिश्रा, उद्योग उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें