फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों के बीच हुई मारपीट में 19 लोग हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। नागपंचमी के दिन उपजे विवाद में बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के बलारपुर और पदुमनाथ गांव के युवकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट के दौरान 19 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस की गाड़ी का भी शीशा तोड़ दिया। दोनों गांवों के बीच तनाव को देखते हुए तीन थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने 12 नामजद व 50 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई मेें जुट गई है।
विज्ञापन

नागपंचमी के दिन क्षेत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें बलारपुर और पदुमनाथ के खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। उस दौरान किसी बात को लेकर दोनों गांवों के खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया। बुधवार की सुबह विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों गांवों के युवाओं के बीच मारपीट होने लगी। इसमें गांवों के ग्रामीण भी शामिल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में बलारपुर गांव के सोहन (65), मोहन(58), दिनेश(26), सुशीला देवी (55), शैलेन्द्र राम(40), विरेन्द्र (22), राजन राम (45), भीमसेन(29) , धीरेन्द्र (19) सहित अंकुश, विशाल, पंकज, गुलाब और पवन घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से पदुमनाथपुर गांव के प्यारे राजभर(55), सिपाही राजभर(45), किशन राजभर(25), देवेन्द्र राजभर(20) और सुनील राजभर(35) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी पीआरवी 3134 का शीशा भी ग्रामीणों ने तोड़ दिया। बलारपुर गांव के राजेश की तहरीर पर पदुमनाथपुर गांव के प्रधान समेत सात व 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं पदुमनाथपुर गांव के किशन की तहरीर पर बलारपुर के पांच नामदज व दस से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से सकलडीहा, बलुआ और धानापुर थाने की फोर्स को तैनात कर दिया गया है। इस बाबत सीओ भवनेश चिकारा ने बताया कि कानून को हाथ में लेने वालों के साथ सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें