फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामलें में तीन आरोपियों की हुई पेशी

विज्ञापन
काइल्ड पोर्नोग्राफी मामलें में आरोपियों की हुई पेशी। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में बृहस्पतिवार को पॉक्सो कोर्ट में तीन आरोपियों अजित कुमार, अजय गुप्ता और अवनीश कुमार की पेशी हुई। जबकि मुख्य आरोपी रामभवन नहीं पेश हो सका। जिसे 9 सितंबर को पेश होने के लिए शमन जारी किया गया है। जिला शासकीय अधिवक्ता शमशेर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए और फास्ट ट्रैक कोर्ट की तर्ज पर छह महीने में ही पूरी सुनवाई हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता शमशेर सिंह ने बताया सीबीआई की टीम ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की थी। बच्चों की पोर्न क्लिप बनाकर उसे बाजार में बेचे जाने की सूचना पर सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरु की। सीबीआई अपनी जांच के क्रम बच्चों की क्लिप को लेकर चंदौली पहुंची तो उन्होंने उन मासूमों के परिवार वालों से मुलाकात की और पूरे प्रकरण के बारे में बताया। जिले के सकलडीहा इलाके के रहने वाले अजय कुमार गुप्ता और धानापुर के आवाजापुर के अविनाश कुमार सिंह गरीब बच्चों को टारगेट करते थे। बताया कि बच्चों को वीडियो गेम खिलाने के जरिए उन्हें अपने यहां बुलाते थे। इसके बाद जब बच्चे वीडियो गेम खेलने में मशगूल रहते तब ये लोग उनके साथ गलत हरकत कर उसका वीडियो शूट करते थे। बच्चों के पोर्न वीडियो विदेशों में बेचकर करोड़ो रुपये कमाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें