फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में पलटी, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
कंदवा के डेढ़गांवा में नहर में पलटे स्कार्पियों को निकालता क्रेन। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के डेढ़गांवा-जलालपुर मार्ग पर डेढ़गांवा गांव के पास बुधवार की रात नौ बजे स्कॉर्पियो नहर में पलट गई। इससे स्कॉर्पियो के चालक सहित दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

दिलदारनगर थाना क्षेत्र का निरहू का पुरा गांव निवासी स्कार्पियो चालक पिंटू यादव (28) गांव के दीपक यादव (25) के साथ स्थानीय थाना क्षेत्र के सुढ़ना गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। दोनों रात में ही वापस लौट रहे थे। डेढ़गांवा-जलालपुर मार्ग पर डेढ़गांवा मोड़ पर पहुंचते ही उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के स्टे राड से टकराकर नहर में चली गई। वाहन में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए और वाहन में मौजूद चालक सहित घायल सवार को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया। उधर स्टे राड और खंभे से टकराने की वजह से बिजली के तारों के आपस में टकराने से चिंगारी निकलने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी जिससे कोई दुर्घटना नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें