थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय के समीप चोरों ने रविवार की रात एक साथ दो दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने परचून और इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में सेंधमारी कर उसमें रखे हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ फेर दिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी रही।
धानापुर ब्लाक मुख्यालय के समीप मंसूर आलम की परचून व चन्द्रदेव मौर्य की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। हर रोज की भांति रविवार की शाम दुकान बंद कर दोनों लोगों अपने-अपने घर चले गये। रात में दुकान की पिछली दीवार में सेंधमारी कर घुसे चोरों ने परचून की दुकान में रखे छह बोरी अरहर की दाल, चार पेटी शैम्पू, साबुन व मसालों समेत लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के सामानों पर हाथ फेर दिया। वहीं इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से चोर लगभग 25 हजार रुपये मूल्य का सामान अपने साथ ले गये। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह जब दोनों दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गये। इसके बाद पीड़ित दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में लगी रही।
रिपोर्ट - बजरंगी प्रसाद
बाइट - 1120