पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडलीय लोको अस्पताल में संविदा पर तैनात चिकित्सा कर्मियों ने सोमवार को सेवा विस्तार की मांग करते हुए अस्पताल परिसर में धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि सेवा विस्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कोरोना के प्रभाव को देखते हुए रेलवे अस्पतालों में मई 2020 में कोविड 19 पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की गई थी। लोको अस्पताल में कुल 26 पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति हुई। उस समय सभी पैरामेडिकल कर्मचारी कार्य कर रहे हैं लेकिन बिना पूर्व सूचना दिए अक्टूबर 2021 के बाद सभी को सेवा से वंचित कर दिया गया। दूसरी तरफ भारत में कोविड- 19 संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार के निर्देश पर रेल मंत्रालय से 30 अप्रैल 2021 को जारी पत्र के अनुसार संविदा कर्मियों का सेवा विस्तार 31मार्च 2022 तक बढ़ा दिया गया है।
लोको अस्पताल में संविदा कर्मियों से कोई काम नहीं लिया जा रहा है। पूछने पर सीएमएस बता रहे हैं कि आप लोगों को कार्य से हटा दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, धनबाद के सभी कोविड-19 पैरामेडिकल स्टाफो का कार्यकाल 31मार्च 2022 तक कार्य करने के लिए संविदा अवधि बढ़ा दिया गया है। कहा कि कोरोना संक्रमितों की सेवा करते हुए कई संविदा कर्मी संक्रमण की चपेट में आ गए। बावजूद उन्हें कोई सुविधा उपलब्धा उपलब्ध नहीं कराई गई। कोविड पॉजिटीव अवधि के दौरान उनका वेतन भी काट लिया गया है एवं शारीरिक, मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। चेताया कि सेवा अवधि नहीं बढ़ाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में अनूप कुमार, बब्बू, रीता, पूनम,गणेश राम रावत,शंकर लाल,चंदन कुमार, अतुल कसेरा, विजय कुमार रावत,प्रभात,राधेश्याम, धर्मेंद्र, विजय कुमार,कुमार बिंद रहे।