कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ मार्च की बनाई रणनीति
आगामी नौ व 10 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ता जिले में निकालेंगे मार्च
सचित्र-
संवाद न्यूज एजेंसी
सकलडीहा। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर आगामी नौ और 10 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ता जनपद में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकालेंगे। इसकी तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें मार्च निकालने की रणनीति बनाई गई।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही प्रदेशवासियों को भय, भष्ट्राचार और मंहगाई से निजात दिला सकती है। भाजपा हर दिन झूठ बोलने का रिकार्ड बना रही है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह अराजकता का माहौल है। चारों ओर लूट खसोट मची हुई है। कोरोना काल में भी अधिकारी व सत्ता पक्ष के लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। रोजगार मांगने माले युवाओं को लाठी-डंडा खाना और जेल जाना पड़ रहा है। विरोध करने वालों पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। कहा कि इन सबके विरोध में आगामी नौ अगस्त को सकलडीहा विधान सभा में भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा बुलंद करते हुए कांग्रेसी पैदल मार्च निकालेंगे। इस मौके पर अरूण द्विवेदी, रामानंद यादव, हसन खां, रामनगीना सिंह, प्रदीप मिश्रा, मुनीर खां, गुलाब राम, कुलदीप वर्मा, मदन मुरारी बिंद, बाबूलाल राजभर मौजूद रहे।
रिपोर्ट- चंद्रजीत पटेल
संपादन- धनंजय
बाइट- 1239