फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे जंक्शन पर बृहस्पतिवार को महिला ने बालक शिशु को जन्म दिया। आरपीएफ मेरी सहेली और चिकित्सकों की टीम ने गर्भवती महिला की सहायता कर सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ बताए गए हैं।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे अहमदाबाद से बरौनी जा रही डाउन बरौनी एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। यहां स्लीपर बोगी के कोच संख्या एस-वन के यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में सवार महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ मेरी सहेली और चिकित्सकों की टीम बोगी में पहुंच गई। ट्रेन में सवार बरौनी निवासी अजय सिंह की गर्भवती पत्नी अनिता देवी (25) को बोगी से नीचे उतारा और सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया। महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। प्रसव के बाद में पति-पत्नी नवजात के साथ आगे की यात्रा पर निकल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें