फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का असर खत्म, पांव पसारने लगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मार्च माह के दो सप्ताह बीत जाने के बाद ठंड का असर लगभग समाप्त हो गया है। केवल भोर में ही कुछ ठंड का असर है। दिन के तापमान में लगातार वृद्धि होने लगी है। रविवार को जिले में उच्चतम तापमान 32.01 व न्यूनतम तापमान 14.07 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

दिन में लोग पंखे चला रहे हैं। वहीं घरों में एसी व कूलर की साफ-सफाई व मरम्मत का दौर आरंभ हो गया है। वहीं दिन के समय तीखी धूप निकलने से घरों के बाहर लोगों का निकलना कम हो गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक सप्ताह में ठंड बिल्कुल समाप्त हो जाएगी और तापमान में तेजी से बढ़त होगी। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी एक सप्ताह के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी का अनुमान है।
शीत ऋतु से ग्रीष्म ऋतु में संक्रमण के साथ ही पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव घटने, सतही स्तर पर चलने वाली हवाओं व शुष्क रेगिस्तानी क्षेत्रों से आ रही पछुआ हवा के प्रभाव से तापमान में वृद्धि होगी। न्यूनतम तापमान के 20 डिग्री व अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें