फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा/इलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को शिक्षक सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। शिक्षकों ने कि कहा सुबह आठ शाम के साढ़े चार बजे तक दो शिफ्ट में पठन पाठन कराना शिक्षकों के लिये मुसीबत बन गया है। उन्होंने इस निर्णय के विरोध में 16 से 24 अगस्त तक काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सकलडीहा इंटर कालेज के गेट पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक सत्यमूर्ति ओझा ने कहा कि सरकार के अव्यवहारिक फरमान से शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। शिक्षकों ने कहा कि शासन की ओर से जारी नए समय सारिणी के कारण शिक्षकों को सुबह सात बजे घर से निकलकर शाम पांच बजे तक विद्यालय पर ही रहना होगा। शिक्षकों ने सरकार से नई समय सारिणी वापस लेने की मांग करते हुए चेताया कि ऐसा नही किया गया तो शिक्षक आंदोलन तेज करेंगे। विरोध जताने वालों में डॉ. प्रमोद पांडेय, घनश्याम त्रिपाठी, राजबली प्रसाद, रामचंद्र शर्मा, सुरेंद विश्वकर्मा, गिरीश चंद, त्रिभुवन सिंह, कमलापति, राजीव श्रीवास्तव, रविंद्र यादव, जेपी यादव, मनोज यादव, अजय गुप्ता, सुखराज शामिल रहे।
वहीं इलिया में भी माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सैदूपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर दो शिफ्ट में विद्यालय चलाए जाने का विरोध किया। दो शिफ्ट में विद्यालय चलने से काफी परेशानी होगी। विरोध करने वाले शिक्षकों में रामप्रकाश राय, राम अवतार, गिरीश शर्मा, राजीव शुक्ला, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, शिवमंगल सिंह, रमेश कुमार, संजय सिंह चंदेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें