फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के विरोध में की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील के चंदरखा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान संजय यादव के नेतृत्व में पूर्व प्रधान द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर किए जा रहे कब्जे के खिलाफ मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। वहीं इस भूमि को तत्काल कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। चेताया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व ग्राम प्रधान ग्राम सभा की आराजी नंबर 104 पर अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण कार्य करा रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की गई। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। कहा कि जिस जमीन पर पूर्व प्रधान की ओर से कब्जा किया जा रहा है। उस जमीन पर कई वर्षों से महिलाएं छठ पर्व पर पूजा अर्चना करती हैं। यदि उक्त जमीन पर इसी तरह से अवैध रूप से कब्जा होता रहा तो महिलाओं को पूजा अर्चना करने में भी काफी परेशानी होगी। कहा कि जमीन के बारे तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा लंबित है। इसकी सुनवाई 15 सितंबर को होनी है। इसलिए पूर्व प्रधान तेजी से जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। चेताया कि यदि इस जमीन को तत्काल कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में रामजियावन, विजेंद्र यादव, तेजु राम, दूधनाथ, लक्ष्मण, संजय चौहान, रजनीकांत, प्रमोद यादव, अजित तिवारी रहे। इस संबंध में पूर्व प्रधान विनोद मिश्र ने कहा कि इस आराजी नंबर पर वर्षों से हम सबका आवास है। गांव के और लोगों के भी घर बने हैं। मामला न्यायालय में है, जो भी कार्रवाई हो सबके साथ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें