चकिया। पेड़-पौधो की सुरक्षा हर व्यक्ति का दायित्व है। पेड़-पौधो से जीवन रक्षक ऑक्सीजन प्राप्त होता है, साथ ही पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलती है। ये बातें बेलावर तथा कौड़िहार गांव में शतायु वृ़क्षों को रक्षा सूत्र बांधने के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए राजपथ रेंजर ताराशंकर यादव ने कही।
उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पौधें लगाने और पेड़ों की सुरक्षा करने की अपील किया। बोले वन विभाग पौधे लगाने के लिए हमेशा अभियान चलाता है। इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने संस्कार उत्सव के दौरान पौधरोपण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पर्यावरण विद परशुराम सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आक्सीजन की कमी से पूरा देश परेशान था। पेड़-पौधो से प्राकृतिक रूप से आक्सीजन मिलता है, इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पौधो का रोपण की जरूरत है। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, वनदरोगा अखिलेश चौबे मौजूद रहे।