फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी में पशु कब्रिस्तान पर लोगों ने जताया एतराज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के वार्ड संख्या 14 परशुरामपुर में नगर पालिका की ओर से 19 विस्वा जमीन पर पशु कब्रिस्तान बनाये जाने की तैयारी शुरू कर दी गई। आबादी के समीप पशु कब्रिस्तान बनाये जाने को लेकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है। लोगों ने एतराज जताते हुए कहा कि आबादी के समीप कब्रिस्तान बनाये पर लोगों को बदबू और गंदगी से जीना मुुहाल हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नगर में घुमंतू पशुओं के मरने पर नगर पालिका की ओर से उसे सार्वजनिक या फिर निजी जमीनों पर दफन किया जाता था। जमीन में दफन जानवरों के शवों का आभास पाकर कुत्ते व अन्य मांसाहारी जानवर जमीन खोदकर शवों को बाहर निकाल देते थे। इससे वहां आसपास काफी गंदगी फैल जाती थी। लोगों द्वारा भी एतराज जताया जाता था। नगर पालिका ने इस समस्या से निपटने के लिए परशुरामपुर स्थित पालिका की 19 बिस्वा जमीन की घेराबंदी कर वहां पशु कब्रिस्तान बनाये जाने का निर्णय लिया है। पशु कब्रिस्तान को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने गंदगी व दुर्गंध फैलने की आशंका जताई है। नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने बताया कि पशु कब्रिस्तान को चहारदीवारी को काफी ऊंचा किया जाएगा। इसके साथ ही पशुओं के शवों को गड्ढे खोदकर दफनाने के साथ ही शव के जल्द-जल्द से डिकंपोज होने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सफाई व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें