फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों को धान क्रय केंद्र बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। क्षेत्र की सहकारी समितियों को धान क्रय केंद्र बनाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा से मिला। इस दौरान किसानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंप मांग पूरी करने की अपील की।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि धान खरीद केंद्र की स्थापना निर्धारित गाइडलाइन के विपरीत की गई है। सहकारी समिति रामपुर, सहकारी समिति रामपुर कला, शिकारगंज, सहदुल्लापुर व उतरौत समितियों को वर्तमान में धान क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। वहीं बैरी, रामलक्ष्मणपुर, हिनौती, बरौझी गनेशपुर, टकटकपुर में प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से धान खरीद केंद्र की स्थापना की गई है। आरोप लगाया कि शुरुआती दौर में ही प्राइवेट धान खरीद एजेंसियां मनमानी करने पर उतारू हैं। ऐसी स्थिति में किसानों को अपने धान की बिक्री के लिए काफी दूरी तय करना पड़ेगी। किसानों ने अकोढवा, भीषमपुर, सोनहुल, बलिया, गायघाट स्थित सहकारी समिति में धान खरीद केंद्र खोलने की मांग की। किसानों के प्रतिनिधिमंडल में जुबेर अहमद, वरुण दुबे, टिंकू मेहता, राधेश्याम, भूपेंद्र चौहान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें