फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख के फर्जी भुगतान में पंचायत सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सख्त तेवर दिखाए। डीएम संजीव सिंह ने मझगावां गांव में बिना कैश बुक स्टीमेट के दस लाख रुपये के भुगतान की शिकायत पर पंचायत सचिव महेन्द्र प्रसाद को निलंबित कर दिया। वहीं, भैसौड़ा गांव में कोटेदार के अंत्योदय कार्ड में अपनी बेटी और दामाद का नाम शामिल कर राशन का गोलमाल करने के मामले में जिला पूर्ति अधिकारी को कोटा निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गांव में अपूर्ण शौचालय होने पर पंचायत सचिवों के गायब रहने पर वेतन रोकने का आदेश जिला विकास अधिकारी को दिया। गंगापुर गांव के राकेश मोदनवाल ने शिकायत करते हुए बताया कि 15 दिन में उसके वाहन के तीन चालान हो गए। इस पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने थानाध्यक्ष चकरघट्टा की क्लास लगाई। समाधान दिवस में 111 प्रार्थना पत्र आए। मझगावा गांव के लोगों ने हलफनामा देकर शिकायत करते हुए बताया कि पंचायत सचिव महेंद्र प्रसाद ने बिना रिबोर कराए लाखों का भुगतान किया है। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे को तलब करते हुए मामले की जांच पड़ताल करने को कहा। उन्होंने पंचायत सचिव महेंद्र प्रसाद को निलंबित करने और एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। इस मौके पर परियोजना निदेशक सुशील कुमार, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता, बीडीओ सुदामा यादव, बीईओ अवधेश नारायण सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें