फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार दीपों से सजा तालाब, विधायक ने की भारत माता की आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
देव दीपावली और आजादी के अमृत महोत्सव के आगाज के अवसर पर शुक्रवार को विधायक सुशील सिंह सैयदराजा नगर पंचायत पहुंचे। इस अवसर पर नगर पंचायत तालाब को 21 हजार दीपों से सजाया गया। विधायक सुशील सिंह ने देव दीपावली के शुभ अवसर पर लोगों के बीच मौजूद रहकर भारत माता पूजा कर आरती उतारी। जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अगले वर्ष इससे भी भव्य आयोजन तालाब पर किया जाएगा। संचालन रविंद्र जायसवाल ने किया। इस दौरान बाड़ू जायसवाल, मीना सिंह, नागाजी, विक्की तिवारी, संतोष सिंह, आशीष तिवारी, गौरव पांडे, अमित अग्रहरि, अंकित सिंह, अमन सिंह, राजन सिंह, अशोक , भगवती तिवारी, सुनील सिंह, राकेश सिंह, टुन्नू कबाड़ी, रविंद्र जायसवाल, संतोष जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें