पीडीडीयू नगर। नगर के आरपीएफ कॉलोनी स्थित आरपीएफ लाइंस में चल रहे अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल खो-खो प्रतियोगिता में उत्तर पश्चिम रेलवे ने उत्तर रेलवे को 11-10 को पराजित कर चैंपियन की ट्राफी अपने नाम की। विजेता टीम को मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय और सीआरपीएफ कमांडेंट रामखन ने ट्राफी प्रदान की।
प्रतियोगिता की शुरूआत रविवार को हुई थी। प्रतियोगिता में पांच जोन से 68 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मुकाबला उत्तर रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे के बीच हुआ। कांटे के मुकाबले में उत्तर पश्चिम रेलवे ने 11-10 अंक से उत्तर रेलवे को मात दी। समापन समारोह में आरपीएफ की हाजीपुर मुख्यालय से आई बैंड पार्टी ने जमकर बैंड बजाया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर एडीआरएम प्रथम राकेश रौशन, एडीआरएम द्वितीय अतुल कुमार, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक जावेद इकबाल, वरीय मंडल वित प्रबंधक गणनाथ झा, सहायक सुरक्षा आयुक्त हरी नारायण राम, मंडल निरीक्षक सुशील कुमार, जावेद अहमद, निरीक्षक पीडीडीयू संजीव कुमार, निरीक्षक मानसनगर पोस्ट रंजीत कुमार, निरीक्षक रिजर्व लाइन आरके कच्छवाहा, निरीक्षक यार्ड पोस्ट श्याम बिहारी देवेदी, निरीक्षक स्टोर महेंद्र चौधरी रहे।