फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में खिलाड़ियों ने दिखाई दमदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से भिसौड़ी दुलहीपुर में स्थित सीताराम पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को आयोजित कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में 24 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसके पूर्व एसोसिएशन के नए क्लब का उद्घाटन स्कूल के प्रबंधक कमला देवी और विपुल यादव ने किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव शरद प्रताप राव ने बताया कि कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में वाइट से येलो बेल्ट के लिए अंकित पाल, आर्यन पाल, निशांत कुमार, प्रियांशु गुप्ता, विनीत सिंह, नैतिक शर्मा, प्रियांशु चौधरी, पायल कुमारी ने दमदारी दिखाई। इसी तरह येलो बेल्ट से ग्रीन बेल्ट के लिए ईशान सी चौहान, प्रिंस पाल, ऋषि कुमार यादव, रोहित सोनकर, सनी पटेल, गोकुल सोनकर, अभय पटेल, रिमझिम पटेल, सुनील सोनकर और अंजलि ने जबकि ग्रीन वन के लिए आकाश सोनकर, दिलीप सोनकर, अमन सोनकर, श्वेता पटेल ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर एसोसिएशन के कोच दिलीप कुमार गुप्ता,एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार केसरी, कोच रोहित मोदनवाल, अमित मौर्य, पंकज सिंह, मानिक पटेल, सागर केसरी, नवीन कुमार रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें