फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवन के लाल ने बिहार पीसीएस में टॉप कर किया कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहनी विकास क्षेत्र के जेवरियाबाद गांव निवासी स्वर्गीय मनोज कुमार सिंह के पुत्र गौरव सिंह ने बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित 65 वीं संयुक्त परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।नरवन के लाल के इस कमाल पर गांव सहित पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है।
विज्ञापन

जेवरियाबाद गांव निवासी स्वर्गीय मनोज कुमार सिंह व शशि के एकलौते पुत्र गौरव सिंह ने प्रारंभिक सेंट्रल हिन्दू ब्यायज स्कूल वाराणसी से हासिल की। उसके बाद उन्होंने केआईआईटी विश्वविद्यालय से स्नातक व मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वे 2015 बिहार सरकार में नौकरी शुरू की। इसके साथ ही तैयारी में जुटे रहे। अब बिहार लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा 65वें संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है।गौरव सिंह के सफलता की जानकारी होते ही मां शशि सिंह और दादा महेंद्र सिंह खुशी से फुले नहीं समाए।गौरव ने इसका श्रेय अपने माता शशि व दादा महेंद्र सिंह को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें