फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ किलो गांजा और शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस ने बृहस्पतिवार को अलग अलग समय पर तस्करी कर ले जाए जा रहे गांजा और शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। बृहस्पतिवार की भोर में चार बजे जीआरपी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह की देख रेख में गश्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर पर निमार्णाधीन फुटओवर ब्रिज के समीप बड़े में झोला लेकर संदिग्ध व्यक्ति दिखा। उसे पकड़ कर उसके झोले की तलाशी लेने पर उसमें गांजा मिला। थाने पर लाकर तौल करने पर गांजा 08.039 किग्रा मिला। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम साहिलदुल मिया निवासी पुटिया वारोमहसिया थाना छितुल कुचबिहार पंश्चिम बंगाल बताया। निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत अस्सी हजार है। बताया कि तस्कर इसे यूपी के शहरों में ले जाकर बेचता है। इसी क्रम में बुधवार की रात में चेकिंग के दौरान पीएचबी हाल के समीप से 156 शीशी फ्रूटी पैक और एक बड़ा बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अमर कुमार निवासी शकूराबाद जहानाबाद बिहार यूपी से ट्रेनों से तस्करी कर शराब बिहार में लेजाकर बेचता है। बरामद शराब की कीमत 18 हजार रुपये है। दोनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1400
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें