फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: रास्ते के विवाद में युवक ने पुलिस के सामने लगाई झोपड़ी में आग

Fri, 06 Aug 2021 12:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

आग लगाकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के बकौड़ी गांव में गुरुवार को रास्ते के विवाद में युवक ने झोपड़ी में आग लगा दी। आग लगाकर भाग रहे युवक को लोगों ने पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


बकौड़ी गांव में दशमी राम व कौशलेश उर्फ राजू उपाध्याय के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को दशमी ने रास्ते की जगह पर झोपड़ी में आग लगा दी। जिस पर राजू ने 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही थी कि दशमी व राजू में विवाद हो गया।
विज्ञापन


आरोप है कि राजू ने गुस्से में आकर झोपड़ी में आग लगा दी और मौके से भाग निकला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें