पीडीडीयू नगर। रेलवे चिल्ड्रेन इंडिया संस्था की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में आयोजित सेमिनार में बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियम और अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान घर से भाग कर अथवा भटक कर आए बच्चों की सूचना रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे चाइल्ड लाइन को देने का आह्वान किया गया।
संस्था के अफसर अहमद खान ने बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एसओपी, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से दिए गए दिशा निर्देश की जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून में दिए गए अधिकार और प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि अभी तक सैकड़ों भटके बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया जा चुका है। नाबालिग बच्चे परिजनों की डांट या किसी बात से नाराज होकर जंक्शन पर चले आते हैं। अन्य राज्यों के बच्चे भी ट्रेन से जंक्शन पहुंच जाते हैं। लगातार चक्रमण करने वाले जवानों की निगाह इन पर पड़ती है तो तत्काल उनसे पूछताछ की जाती है। इसके बाद नाम पता पूछकर परिजनों से संपर्क किया जाता है। सीआइबी निरीक्षक पंकज यादव, स्टेशन मैनेजर आरके सिंह, बाल कल्याण संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह रहे।